{"_id":"654c956813a7b1ea090b4001","slug":"three-month-old-baby-stolen-from-ludhiana-railway-station-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: लुधियाना स्टेशन से तीन माह का बच्चा चोरी, मां ने दूध पिलाकर बेंच के नीचे सुलाया था, फिर हुआ गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: लुधियाना स्टेशन से तीन माह का बच्चा चोरी, मां ने दूध पिलाकर बेंच के नीचे सुलाया था, फिर हुआ गायब
Thu, 09 Nov 2023 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:50 PM IST
सार
ट्रेन में सिवान से लुधियाना आया परिवार रात अधिक होने की वजह से स्टेशन पर ही आराम करने के लिए रुका था। रात को बच्चे को मां ने दूध पिलाया और फिर बेंच के नीचे सुला दिया। सुबह उसे बच्चा नहीं मिला।
विज्ञापन
लुधियाना स्टेशन से गायब हुआ तीन माह का मासूम
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना रेलवे स्टेशन से बुधवार देर रात तीन महीने का एक बच्चा चोरी हो गया। स्टेशन परिसर में जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद जीआरपी व आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब दिन चढ़ने पर मां बाप ने बच्चा चोरी होने का शोर मचाया तो स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ट्रेन में सिवान से लुधियाना आया परिवार रात अधिक होने की वजह से स्टेशन पर ही आराम करने के लिए रुका था। उनको जंडियाली के पास बुड्ढेवाल रोड पर जाना था। बच्चे की मां सोनम कुमारी ने बताया कि वह अपने पति उपेंद्र पटेल और तीन महीने के बच्चे आर्यन के साथ बुधवार देर रात लोहित एक्सप्रेस में सिवान से लुधियाना पहुंची थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Double Murder in Amritsar: शराबी बेटे ने सरिया मार-मार कर ली मां-बाप की जान, इस बात से था नाराज
विज्ञापन
सफर के दौरान थकावट होने के कारण पूछताछ केंद्र के पास जाकर सो गए। उसने रात करीब 1:30 बजे आर्यन को दूध पिलाने के बाद बैंच के नीचे सुला दिया और खुद भी पास में ही सो गई, लेकिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो आर्यन बैंच के नीचे नहीं था। परिवार ने बच्चा गायब होने का शोर मचाया और उसे स्टेशन परिसर में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामले की जांच और सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की, मगर वह कई घंटे बीतने के बाद भी बच्चे को ढूंढ नहीं पाए। जीआरपी ने उस जगह की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, जहां पर परिवार रात को सोया था, लेकिन वह जगह सीसीटीवी में ठीक से कवर नहीं थी। प्राथमिक जांच में शक जताया जा रहा था कि बच्चे को शायद भिखारी गैंग ने उठाया होगा। जीआरपी की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद बच्चे की तलाश जारी थी और वह इस मामले में कोई भी जानकारी देने से बच रहे थे।