{"_id":"ebc27d5237ea634e0c5f655451b71295","slug":"three-location-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अलग-अलग तीन जगह पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में अलग-अलग तीन जगह पर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Feb 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रहे लोगों से अलग-अलग सेक्टरों में लुटेरों ने तीन जगह लूट की वारदात कर फरार हो गए। वारदात करने से पहले लुटेरों ने लोगों की जमकर पिटाई की। जिसके उन्हें अस्पताल में भी दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस लूटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पहली वारदात ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट केपास हुई। दड़वा निवासी जतिंद्र कुमार रात डयूटी समाप्त करके अपने घर जा रहा था। ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट केपास पंाच युवक आए और रुपये छीनने लगे।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया तो डंडे से उसकी पिटाई कर नगदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर युवकों की तलाश करने की कोशिश की। वहीं दूसरी वारदात सुखना पुल के पास हुई। मौलीजागरां निवासी राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार 12 बजे वह घर जा रहा था।
विज्ञापन
सुखना पुल के पास चार युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती रुपये निकालने लगे। विरोध किया तो दो युवकों ने उसे पकड़कर पीट और जेब से मोबाइल फोन व नगदी छीनकर फरार हो गए।
तीसरी वारदात सेक्टर 46/47 चौक पर हुई। सेक्टर 47 निवासी शामलाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर जा रहा था। सेक्टर 46/47 केचौक केपास प्लसर पर दो युवक आए और सिर पर लोहे की रॉड मारकर घायल कर उसके बैंग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैंग में कपड़े और जरुरी कागजात थे। सेक्टर 26 और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।