{"_id":"5cdeef7abdec220724487fb6","slug":"three-killed-in-road-accident-in-bilaspur-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुरः नीलगाय से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुरः नीलगाय से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Sat, 18 May 2019 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे युवक
- फोटो : अमर उजाला
कपाल मोचन उधम सिंह चौक के पास गुरुवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 50 मीटर सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला और तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव नागल पत्ती निवासी 20 वर्षीय साहिल खान अपने बुआ के लड़के अकरम निवासी चण्डीगढ़ व मित्र आशिक के साथ देर रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव नागल पत्ती जा रहे थे। वे जैसे ही कपालमोचन उधम सिंह चौक के समीप पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। हादसे में 22 साल के अकरम और साहिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीसरे युवक आशिक का उपचार यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इस दौरान आशिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर गांव में शोक पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रमजान के महीने में जहां परिवार के लोग रोजे रखे हुए थे, वहीं रात को तीन जवान मौत की सूचना से परिजनों का बुरा हाल है। मृतक साहिल के दो भाई और दो बहन हैं। वहीं अकरम का एक बड़ा भाई और बहन हैं। यह अकरम एक साल से अपनी बुआ के यहां रह रहा था।
-बाइक सवार तीन युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। -सुनील बैनीवाल, एसएचओ बिलासपुर।