फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed due to roof collapsed of under construction garage

Amritsar News: अमृतसर में निर्माणाधीन गैराज का लेंटर गिरा, मलबे दबकर तीन मजदूरों की मौत

Tue, 11 Apr 2023 09:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

मलबे के नीचे बलकार सिंह, हरजिंदर सिंह और जसपाल सिंह दब गए। तीनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलकार सिंह और हरजिंदर सिंह की ताज अस्पताल मत्तेवाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ठेकेदार डेविड मसीह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Three killed due to roof collapsed of under construction garage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले के गांव राम दिवाली मुसलमाना में निर्माणाधीन गैराज का लेंटर गिरने से दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार निशान सिंह निवासी गांव मत्तेवाल ने पुलिस को बताया है कि हरजिंदर सिंह निवासी मत्तेवाल, जसपाल सिंह निवासी गांव राम दिवाली मुसलमाना और ठेकेदार डेविड मसीह निवासी राम दिवाली मुसलमाना के साथ काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


ठेकेदार ने धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव राम दिवाली के घर में गैराज का लेंटर डाल रहा था। सोमवार शाम को जब लेंटर डालने का काम शुरू किया गया तो लेंटर के कॉलम की कुछ लकड़ियां खिसक गईं। यही वजह है कि लेंटर गिर गया। उसके नीचे खड़े बलकार सिंह, हरजिंदर सिंह और जसपाल सिंह मलबे में दब गए। तीनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलकार सिंह और हरजिंदर सिंह की ताज अस्पताल मत्तेवाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना मत्तेवाल की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। ठेकेदार डेविड मसीह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed