फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three including head constable arrested for taking bribe in Hoshiarpur of Punjab

Punjab News: एक लाख रिश्वत लेने के आरोप में हेड कांस्टेबल समेत तीन काबू, PRTC के कंडक्टर को कर रहे थे ब्लैकमेल

Fri, 21 Jul 2023 09:09 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/होशियारपुर Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 09:09 PM IST
सार

विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर रोहित हंस को एक लाख रिश्वत लेते काबू किया फिर थाना मॉडल टाउन होशियारपुर के सीनियर कांस्टेबल किंदर सिंह व होमगार्ड जुझार सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चल रहे कांस्टेबल अमित को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Three including head constable arrested for taking bribe in Hoshiarpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में होशियारपुर के सीनियर कांस्टेबल किंदर सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पहचान होम गार्ड जुझार सिंह, एक निजी व्यक्ति रोहित हंस के रूप में हुई जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपी पुलिस मुलाजिम मामूली मात्रा में नशे के साथ पकड़े गए पंजाब रोडवेज के होशियारपुर डिपो के कंडक्टर गुरमेल सिंह को परेशान कर रहे थे। वह धमकियां दे रहे थे कि वह उसे 2.5 लाख रुपये दे, वरना वह उस पर बड़ा केस दर्ज कर देंगे। विजिलेंस ने आरोपियों पर भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट की धाराओं के तहत मोहाली फ्लाइंग स्क्वॉयड एक में केस दर्ज किया है। कंडक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके पास से मामूली मात्रा में अफीम बरामद की थी।

विज्ञापन


इसके बाद से उन्होंने उसे यह कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था कि वह उसे नशे से जुड़े बड़े केस में फंसा देंगे। वरना उन्हें उसे 2.5 लाख रिश्वत देनी पकड़ेगी। उसके पास इतने पैसे नहीं थे, इस वजह से वह काफी परेशान था। इसके बाद उसने उनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी। फिर विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर रोहित हंस को एक लाख रिश्वत लेते काबू किया फिर थाना मॉडल टाउन होशियारपुर के सीनियर कांस्टेबल किंदर सिंह व होमगार्ड जुझार सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चल रहे कांस्टेबल अमित को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed