फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three friends died in road accident in Kurukshetra of Haryana, two serious

शिमला घूमने जा रहे दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत बेहद नाजुक

Wed, 28 Oct 2020 11:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 11:59 AM IST
सार

  • गाड़ी में सवार पांच दोस्त जा रहे थे शिमला, अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गलत दिशा में घूमी
  • ट्रक की चपेट में आने से तीन दोस्तों ने मौके पर ही तोड़ा दम, दो आदेश अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
Three friends died in road accident in Kurukshetra of Haryana, two serious
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से शिमला घूमने जा रहे पांच दोस्तों में से तीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दो दोस्त अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसा शाहाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित मनमोहन पेट्रोल पंप के निकट हुआ। मृतकों की शनाख्त न्यू दिल्ली के पुराना रंगपुरी निवासी 21 वर्षीय मनीष पुत्र जयकुमार, मोहल्ला महिपालपुर न्यू दिल्ली निवासी 19 वर्षीय शांतनु पुत्र दिनेश कुमार और बसंतकुंज एनक्लेव निवासी 21 वर्षीय चिराग पुत्र संजय ढिल्लों के रूप में हुई है, जबकि उनके दो अन्य साथी जतिन सहरावत और शुभम गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें तत्काल शाहाबाद के आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है लेकिन परिजन एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को दिल्ली ले गए। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार पांच में से तीन दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो साथियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बुधवार रात 12 बजकर 40 मिनट पर शाहाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित मनमोहन पेट्रोल पंप के निकट हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांच दोस्त दिल्ली से शिमला घूमने के लिए जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और डिवाइडर पार करके दूसरी साइड चली गई। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गई, जिसके कारण तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed