सरहिंद में बड़ा हादसा: तेल से भरे टैंकर के नीचे जा घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत, गुरदासपुर में भी दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहिंद के पुराने फ्लाईओवर के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन युवकों की कार एक तेल से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उज्जवल सूद निवासी सरहिंद, सुखचैन सिंह निवासी गांव खरौड़ा तथा अमितोज निवासी गांव नलीना माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। अमितोज सिंह माता गुजरी कॉलेज में बीकॉम का छात्र बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम तीनों युवक अपनी कार (पीबी 23 वी 9074) से सरहिंद से जीटी रोड को जा रहे थे। जैसे ही कार फ्लाईओवर मोड़ पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ने से एक तेल से भरे टैंकर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने कार की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
सरहिंद पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि कार तेल से भरे टैंकर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीनों युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष है। एक अन्य जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त, आइलेट्स पास थे और एक का वीजा आ चुका था।
गुरदासपुर: स्कूटर पर सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
स्कूटी पर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
नवदीप महाजन पुत्र बूटा राम निवासी मोहल्ला छत्ती खूही ने बताया कि उसका भाई गगन महाजन बटाला में निजी काम करता था। वह अपनी स्कूटी पर बटाला से गुरदासपुर लौट रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के सामने गांव बब्बरी जीटी रोड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई राज मसीह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजा गया। एएसआई राज मसीह ने कहा कि मृतक के भाई के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।