फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died in road accident including Mother and son near Agroha

हरियाणा: अग्रोहा के पास दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, मां-बेटे और भतीजी ने तोड़ा दम

Mon, 08 Jun 2020 07:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Jun 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Three died in road accident including Mother and son near Agroha
सड़क किनारे पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अग्रोहा से आदमपुर रोड पर गांव फ्रांसी के पास कार और बाइक की टक्कर में मां-बेटे और मृतका की भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मृतका के भाई सतबीर के बयान पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मृतकों की पहचान मात्रश्याम गांव निवासी 38 वर्षीय छोटी देवी, उसका बेटा 17 वर्षीय अजय और छोटी देवी की भतीजी 12 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई सतबीर ने बताया कि वह मात्रश्याम का रहने वाला है और कारपेंटर का काम करता है। उसकी बहन छोटी देवी खानक गांव निवासी बलवान के साथ शादीशुदा थी और उसके पति की करीब 21 साल पहले मौत हो गई थी। अपने पति की मौत के बाद उसकी बहन अपने बच्चों सहित उनके पास गांव मात्रश्याम आकर रहने लगी। 
विज्ञापन


मृतका के भाई ने बताया कि छोटी देवी को उसकी गोरखपुर निवासी बड़ी बहन भतेरी देवी से मिलने जाना था। वह अपने बेटे अजय के साथ बाइक पर निकली और उनके साथ सतबीर की बेटी पूजा भी थी। वे मात्रश्याम से लिंक रोड होते हुए न्यौली, जाखोद असरावां होते हुए गांव फ्रांसी चौक पर पहुंचे तो अग्रोहा से आदमपुर रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला छोटी देवी और पूजा को मृत घोषित कर दिया। युवक अजय ने कुछ देर बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed