{"_id":"5c8dd8eebdec22140966d94f","slug":"three-boys-died-in-road-accident-near-badshami-village-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः कुरुक्षेत्र में ट्राले ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसाः कुरुक्षेत्र में ट्राले ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत, एक पीजीआई रेफर
Sun, 17 Mar 2019 10:49 AM IST
खुशबू गोयल
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कुरुक्षेत्र जिले के गांव बड़शामी के पास वाली सड़क पर हुआ। ट्राले ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर गांव के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। घायलों का हालचाल जानने के लिए पुलिस अस्पताल भी पहुंची। मरने वाले और घायल यमुनानगर निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सन्नी, 23 वर्षीय अलीम अहमद, 24 वर्षीय यश टंडन और 22 वर्षीय रोहित शामिल हैं। चारों यमुनानगर के पुराना हमीदा के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। इनका फाइनेंस का काम है। हादसे का शिकार हुए पांच युवकों में से रोहित ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ा, वह मृतक यश टंडन की बुआ का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
रोहित तीन बहनों का इकलौता भाई था। यश टंडन की एक वर्षीय व तीन वर्षीय दो बेटियां हैं। शनिवार को यश अपने दोस्तों के साथ दिल्ली गया था। रविवार सुबह चार बजे जब यह लोग दिल्ली से यमुनानगर के लिए रवाना हुए तो इनके साथ रोहित और दिल्ली रामा विहार वासी उसका दोस्त सुनील भी था। पांचों ऑल्टो कार में सवार निकले थे।
सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे गांव बड़शामी के समीप पहुंचे तो तेज गति से सामने से आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। तीन युवकों की मौके पर जान चली गई और एक ने पीजीआई जाते हुए दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल भिजवाए।