{"_id":"2f95a2ac87454eeb92ea65f412702d99","slug":"three-arrrest-in-boy-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को किडनेप करने वाले तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को किडनेप करने वाले तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 38 स्थित घर से बाहर युवक को किडनेप करने वाले तीन अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस अभी एक घंटे बाद होने वाली प्रेस वार्ता में करेगी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने युवक के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
युवक की बहन मोनिका ने बताया कि वह अपने पिता राजकुमार के साथ इमीग्रेशन का काम करती है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमृतसर निवासी रवनीश और हरजिंद्र सिंह ने विदेश जाने के लिए अपने पासपोर्ट और 22 लाख रुपये दे रखे थे।
शनिवार दोपहर ढाई बजे आरोपी साथियों के साथ सेक्टर-38 स्थित मोनिका के घर पर उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने उससे रुपये और पासपोर्ट लौटाने को कहा। मोनिका ने जब इससे इंकार कर दिया तो वह उसके भाई करण को अपने साथ उठाकर ले गए।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने फोन कर मोनिका को सूचना दी कि जब तक वह 22 लाख रुपये और पासपोर्ट नहीं लौटाएगी वे उसके भाई को नहीं छोड़ेंगे। इसकी सूचना मोनिका ने पुलिस की दी। अपहरणकर्ताओं की अंतिम मोबाइल लोकेशन अंबाला आई थी। अपहरणकर्ताओं की स्विफ्ट गाड़ी जीरकपुर से बरामद कर ली गई थी।