फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thirteen year girl raped and pregnant

दुकानदार ने 13 साल की बच्ची को बनाया गर्भवती

Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
thirteen year girl raped and pregnant

मौलीजागरां विकास नगर में करियाने की दुकान करने वाला युवक दुकान पर आने वाली एक 13 साल की बच्ची से सात महीने से रेप करता रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में परिजनों ने दिखाया।

विज्ञापन


अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची को तीन महीने की गर्भवती बताया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को बताया कि विकास नगर में दुकान करने वाला पवन गुप्ता उर्फ गुड्डू (27) की दुकान पर जब भी वह जाती थी। आरोपी उसके साथ दुराचार करता था। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के बाद पवन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के परिजन पहले विकास नगर में रहते थे। वहीं पुलिस ने आरोपी पवन गुप्ता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट

thirteen year girl raped and pregnant

महेंद्रगढ़ में छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर पैसे लेकर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया। बाद में डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम को पाली गांव के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों पक्ष थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे थे, वहां उन्होंने देखा कि जिस शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे थे उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। आरोपी देवेंद्र थाने में मुंशी के कमरे में आराम से कुर्सी पर बैठा कोल्ड ड्रिंक पी रहा था।

ग्रामीण रात को शिकायत दर्ज करवा वापस गांव में पहुंचे और लोगों से इस बात की चर्चा की। छेड़छाड़ के आरोपी को ऐसा वीआईपी ट्रीटमेंट गांववालों को अखर गया। वहीं बुधवार सुबह भी गांव से कोई व्यक्ति थाने में आया तो उसने देखा कि आरोप मुंशी के कमरे में कुर्सी पर बैठा है। ग्रामीण ने आरोपी शिक्षक का फोटो मोबाइल से खींच लिया और गांव में जाकर ग्रामीणों को वह फोटो दिखा दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed