फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thievery in saketri shiv mandir panchkula

ऐतिहासिक शिव मंदिर सकेतड़ी में 'भगवान' के गहने चोरी, लुटेरे CCTV में कैद

Mon, 19 Feb 2018 03:19 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 19 Feb 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
thievery in saketri shiv mandir panchkula
सकेतड़ी मंदिर में चोरी
ऐतिहासिक शिव मंदिर सकेतड़ी में 'भगवान' के गहने चोरी हो गए। घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस भी मामला देखकर हैरान है। हरियाणा के पंचकूला में सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन


जैसे ही इलाके के लोगों को मंदिर में चोरी का पता लगा, वे दौड़े आए। देखते ही देखते लोगों का जमघट लग गया। चोरी की खबर मिलते ही एएसपी अंशु सिंगला भी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फोरेंसिक जांच की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने ले लिए।
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के आंगन में बने सभी छह मंदिरों में चोरी की गई है। ताले नहीं तोड़े गए, बल्कि दरवाजों के कब्जे निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताले तोड़े नहीं, दरवाजों के कब्जे निकालकर चोरी की गई

thievery in saketri shiv mandir panchkula
सकेतड़ी मंदिर में चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी हर रोज की तरह स्नानादि करके मंदिर में आए तो देखा कि दरवाजे फर्श पर रखे हुए हैं और भगवान की मूर्तियों पर गहने भी नहीं है। यह देखकर उनका माथा ठनक गया और तुरंत मंदिर कमेटी को इसकी सूचना दी। प्रबंधकों ने आकर मंदिर के हालात देखे और पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच की तो देखा कि देर रात कुछ लोग मंदिर में घुसे। बता दें कि सकेतड़ी मंदिर में नवदुर्गा मंदिर पूरे उत्तर भारत में पहला मंदिर है, जहा शैलपुत्री, ब्रह्मचारणी, गुष्माडा, स्कंधमाता, चंद्रघटा, कत्यायानी, कालरात्रि, सिद्धीदात्री जैसी दुर्गा माता के नौ रूप दर्शाए गये हैं। इसके अलावा मंदिर के आंगन में शिव मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर भी बने हुए हैं, जिनकी मूर्तियों पर चढ़े आभूषण और मुकुट गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed