{"_id":"d27351af8e37411c20c46c9a42bc7989","slug":"thief-and-car-driver-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ड्राइवर रखने से पहले ये जरूर पढ़ लें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में ड्राइवर रखने से पहले ये जरूर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
जिस घर में नौकरी करता था, वहीं से कार चुरा लेता था। सेक्टर-19 चौकी पुलिस ने सोमवार देर रात नाकाबंदी कर एक ऐसे ही चोर को पकड़ा है।
विज्ञापन
अभी तक उसने ऐसी दो वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिरी के आधार पर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कमलजीत के नेतृत्व में रेलवे फाटक के नजदीक नाकाबंदी की गई।
कुछ देर बाद एक एसेंट को रोका लिया और जब दस्तावेज मांगे गए तो फर्जी आरसी दिखाई गई। आरसी एक आई-20 कार की थी और कार पर लगा नंबर भी फर्जी था।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि एसेंट कार अंबाला से पिछले साल चोरी की गई है। आरोपी युवक रोहित राणा पिंजौर के रायतन क्षेत्र में रहता है, जबकि मूल रूप से पानीपत का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है।
जिस आई-20 की आरसी वह इस एसेंट कार के लिए इस्तेमाल कर रहा था, वह आरसी उसके मालिकों की गाड़ी की है, जिनके पास वह फिलहाल नौकरी कर रहा है।