{"_id":"cefeb3b019157e3904ecaec665b0ff8e","slug":"theft-vehicle-recovered-by-technology-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई गाड़ी टेक्नोलॉजी के सहारे बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुई गाड़ी टेक्नोलॉजी के सहारे बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलॉजी की मदद से सेक्टर-28 से चोरी हुई टवेरा को पुलिस ने सोमवार को यूपी स्थित सहारनपुर के गांव नकौर में कबाड़ी के गोदाम से बरामद किया। कार मालिक ने गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा रखा था।
विज्ञापन
इससे गाड़ी की लोकेशन मिलती गई और पुलिस ने गाड़ी को कबाड़ी के गोदाम से बरामद कर लिया। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार नहीं किया। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-28 निवासी रामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई की रात उनकी टवेरा नं. एचपी 12ई-5154 मकान नंबर- 3111 के सामने से चोरी हो गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और मामला दर्ज किया। रामलाल ने बताया कि उसने गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा रखा है और गाड़ी की लोकेशन सहारनपुर के गांव नकौर में आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी बरामद करने के लिए टीम सहारनपुर भेजी। पुलिस ने वहां छापा मार कर गाड़ी को कबाड़ी के गोदाम से बरामद कर लिया।
सोमवार को पुलिस गाड़ी को लेकर चंडीगढ़ आई। सेक्टर-26 थाना प्रभारी अनोख सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दोबारा टीम भेजी जाएगी।