{"_id":"57361b394f1c1bb36b919d5c","slug":"theft-of-lakhs-jewellery-and-cash-from-house-of-senior-accountant-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सीनियर अकाउंटेंट के घर से लाखों के गहने-नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के सीनियर अकाउंटेंट के घर से लाखों के गहने-नगदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में रहने वाले अकाउंट ऑफिसर के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों की ज्वेलरी व 12 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
एजी हरियाणा कार्यालय में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर तैनात चमकौर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 8.15 पर वह अपने घर का ताला लगाकर किसी निजी काम से गए थे। काम पूरा होने के बाद जब रात करीब 9 बजे लौटे तो दरवाजे खुले पड़े थे और अंदर कमरों में सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि घर का सामान चेक किया तो पाया कि दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां, एक बेबी रिंग, दो सोने के कड़े और 12 हजार रुपये की नगदी गायब थी।
विज्ञापन
जिसके बाद चमकौर सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिंक टीम से जांच करवाई। पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन