{"_id":"ec386c7f2cb8da4b082bbf0d4b3eebca","slug":"theft-of-jewellery-of-lakhs-rupees-in-retired-bank-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से लाखों के गहने और नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से लाखों के गहने और नगदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नगदी उड़ा ले गए। पूरा परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय कुमार सरीन हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद से डीजीएम सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 के मकान नंबर 217 में चोरों ने 11 फरवरी की रात धावा बोला। अजय कुमार परिवार के साथ दिल्ली रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। चोरी का पता 12 फरवरी की दोपहर को चला जब घर में काम करने वाली नौकरानी ने सामने के दरवाजे का ताला टूटा पाया।
विज्ञापन
उसने तुरंत अजय कुमार को फोन पर वारदात की सूचना दी। उन्होंने शहर में रह रही अपनी बहन को बताया और मामले की सूचना पुलिस को देने को कहा। अजय की बहन ने घर जा कर देखा तो घर की अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। उसमें सोने चांदी के गहने और नगदी चोर ले गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन
दिल्ली से वापस आकर अजय कुमार ने बताया कि घर में 5.5 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इसमें 1.20 लाख रुपये की नकदी थी। बाकी चार लाख के सोने और चंादी और हीरे के गहने थे। उनका कहना है कि वो 11 फरवरी को दोपहर टैक्सी कर के गए थे। हो सकता है कि इस चोरी में उस टैक्सी वाले या उसके साथियों का हाथ रहा हो। घर के पास एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसकी फुटेज खंगाल रही है।