फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime_robbery_innova_chandigarh_foreign currency

इनोवा का शीशा तोड़कर चुरा ले गए विदेशी करेंसी

Thu, 28 Nov 2013 08:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
crime_robbery_innova_chandigarh_foreign currency
दिनदहाड़े सेक्टर-22 में खड़ी इनोवा गाड़ी का शीश तोड़कर चोर करीब 29 लाख रुपये मूल्य के बारबर की विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान और महत्त्वपूर्ण दस्तावेज ले गए।
विज्ञापन


सेक्टर-5 निवासी हरबिंदर सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी गाड़ी सेक्टर-22 के शोरूम नं. 1005-1006 के सामने पार्क की थी। वह पंद्रह मिनट बाद वापस आए और इतने समय में ही चोरों ने गाड़ी का अगला शीशा तोड़ कर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


हरबिंदर सिंह ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-22 में अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए शोरूम पर गए थे। वह लौटे तो गाड़ी का शीशा टूटा था।

गाड़ी के अंदर रखा बैग गायब था। इस बैग में 28 हजार हांगकांग डालर (2,24,951 रुपये के बारबर), 300 यूएस डालर (18,681 रुपये मूल्य के बराबर), पासपोर्ट, ब्लड प्रेशर मापने वाला यंत्र और महत्त्वपूर्ण कागजात थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता एनआरआई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह बैग रात को ट्रांसपोर्ट लाइटप्वाइंट के पास मिला। इसमें रखे कागजात भी उन्हें वापस मिल गए मगर नगदी नहीं मिली।

हर दिन चार से ज्यादा चोरियां
चंडीगढ़ पुलिस के अपने आंकड़े बता रहे हैं कि रोज चोरी के चार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस साल एक जनवरी से 25 नवंबर तक चोरी के 1399 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा हर दूसरे दिन स्नैचिंग और छेड़छाड़ के मामले दर्ज होते हैं।

बेलगाम अपराधी
चोरियां  1399
स्नैचिंग   179
लूट       56
डकैती    09
बलात्कार  35
छेड़छाड़   170
शारीरिक छेड़छाड़  25
हत्या       19
हत्या प्रयास  47  
(यह संख्या 1 जनवरी 2013 से 25 नवंबर 2013 तक दर्ज मामलों की है) 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed