फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in showroom, thief caught by CCTV

शोरूम से चोरों ने उड़ाए 5 लाख के कपड़े

Thu, 16 Oct 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
theft in showroom, thief caught by CCTV

पांच सदस्यीय एक गैंग ने सेक्टर-9 स्थित एक शोरूम से दिन दहाड़े पांच लाख रुपये का सामान उड़ा दिया। घटना सेक्टर-9 स्थित फर्नीचर एंड सोढ़ी टाकिंग थ्रेट्स के शोरूम में हुई। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब महिला शोरूम में अपना आर्डर दिया सामान लेने पहुंची।

विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद जब वह सूट नहीं मिला तो सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसमें घटना का खुलासा हुआ। इसमे खुलासा हुआ कि तीन महिला और दो पुरुषों ने घटना को अंजाम दिया। इनकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। सेक्टर-9 स्थित फर्नीचर एंड सोढ़ी टाकिंग थ्रेट्स का यह शोरूम सुबह दस बजे कर्मचारी सतीश कुमार ने खोला।
विज्ञापन


करीब सवा दस बजे पांच लोग यहां साड़ी और सूट देखने के लिए पहुंचे। इनमें से एक महिला और एक पुरुष पहले अंदर आए। शोरूम आए लोगों ने सूट दिखाने के लिए कहा।

सतीश सूट दिखाने लगा। इतने में ही दो महिला और एक पुरुष भीतर पहुंचे और साड़ी दिखाने के लिए कहा। इसमें से दो ने सतीश कुमार को बातों में उलझा लिया।

एक सूट की कीमत 45 हजार रुपये

theft in showroom, thief caught by CCTV

तीन महिलाओं में से एक ने राइट साइड में सूट को परदे के स्टाइल में देखने का नाटक किया। इसी बीच एक महिला ने दो-तीन सूट निकालकर अपनी साड़ी में छुपा लिए। इसके बाद पांचों ने सूट और साड़ी पसंद न आने की बात कहते हुए शोरूम से बाहर निकल गए।

शोरूम मालिक ने बीट में मौजूद सिपाही को जानकारी दी। इसके बाद सेक्टर-3 थाने में मामला दर्ज कराया गया। दुकानदार महाराज सिंह के मुताबिक, एक सूट की कीमत 45 हजार रुपये है। साड़ियों की कीमत 60 से 80 हजार के बीच है। कुल पांच लाख रुपये के परिधान चोरी हुए हैं।

इस शोरूम के सामने चाय की दुकान चलाने एक व्यक्ति ने बताया कि चोर मारुति वैन में सवार होकर आए थे। दिल्ली नंबर की मारुति वैन ओल्ड मॉडल की थी। वारदात देने से पहले उन्होंने उनके पास चाय पी। चाय पीने के बाद यह वैन में बैठे और एससीओ का चक्कर लगाकर वापस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed