{"_id":"70e3c44017720aa1a23b84173b5db3ae","slug":"theft-in-new-haryana-civil-secretariat-staff-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू सचिवालय से चोरी करता कर्मचारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू सचिवालय से चोरी करता कर्मचारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वीरवार को हरियाणा न्यू सिविल सेक्रेट्रिएट से सामान चोरी कर ले जा रहे कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को गेट पर तैनात संतरी ने चोरी के सामान के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी गगनदीप सिंह पलसोरा का रहनेवाला है। आरोपी सेक्टर 17 स्थित न्यू सिविल सेक्रेट्रियट में कांट्रैक्ट पर पिछले दो सालों से काम कर रहा था।
विज्ञापन
मामले के अनुसार गगनदीप नीले रंग के बैग में ऑफिस के दो कंप्यूटर ,सीपीयू, कंप्यूटर का कीबोर्ड, माउस और स्टेशनरी का सामान चोरी कर ले जा रहा था। जब वह बैग लेकर गेट से निकल रहा था तो वहां तैनात कांस्टेबल करतार सिंह ने उसके बारे में पूछा। इससे कर्मचारी घबरा गया। संतरी ने बैग चेक किया तो बैग से ऑफिस का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
संतरी ने तुरंत अफसरों को चोरी के बारे में सूचना दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौकेपर पुहंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने चोरी का माल भी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्र वार को जिला अदालत में पेश किया । कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।