फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in electronics shop, goods stolen

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लाखों का सामान चोरी

Sun, 27 Dec 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला,पंचकूला Updated Sun, 27 Dec 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
theft in electronics shop, goods stolen

बरवाला में शनिवार रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर सैनी इलेक्ट्रानिक्स दुकान से 15 एलईडी, छह आरओ, चार फ्रिज, चार वॉशिंग मशीन, दस म्यूजिक सिस्टम समेत कई अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद न हो, इसलिए चोरों ने दुकान के अंदर लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैनी इलेक्ट्रानिक्स के मालिक रामपाल शनिवार करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर भगवानपुर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह उनकी दुकान के नजदीक चाय की दुकान चलाने वाले संजीव कुमार ने फोन कर उन्हें सूचना दी की आपकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं और शटर खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रामपाल तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे और वहां से गायब सामान को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना बरवाला पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना किया और पुलिस ने अज्ञात चोर गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दुकान मालिक रामपाल ने बताया कि अज्ञात चोर गिरोह ने करीब 15 एलईडी, छह आरओ, चार फ्रिज, चार वाशिंग मशीन, दस म्यूजिक सिस्टम व प्रेस, वाटर रॉड, सिलाई मशीन, मिक्सर जूसर सहित कई सामान चुरा लिया। चोरों ने अपनी पहचान मिटाने केे लिए दुकान के अंदर लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आश्चर्य की बात यह है कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल किनारे दुकान में हुई जहां से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर है।


कुछ दिन पहले नकाबपोश लुटेरों ने दुकानदार रामगोपाल व मनोज कुमार की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर दो लाख 26 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। जिसका भी पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed