{"_id":"62cc0852bd5b8a56ac7a3851","slug":"theft-at-flipkart-warehouse-in-second-time-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर फ्लिपकार्ट गोदाम: दूसरी बार हुई चोरी, 1.38 लाख की नकदी और LED गायब, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निशाने पर फ्लिपकार्ट गोदाम: दूसरी बार हुई चोरी, 1.38 लाख की नकदी और LED गायब, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 11 Jul 2022 04:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:58 PM IST
सार
चोर गोदाम से करीब 1.38 लाख कैश व एलईडी व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। गोदाम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब है। गोदाम की जांच कर देखा जा रहा है कि कितना सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के गोदाम में एक बार फिर लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इसी गोदाम में पहले भी पांच लाख रुपये की कीमत का सामान और नकदी चोरी हो चुकी है। अभी तक पुलिस इस मामले को सुलझा भी नहीं सकी है। अब चोरों ने दोबारा इसी गोदाम को अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन
ताले तोड़कर चोरों ने गोदाम से एक लाख 38 हजार रुपये उड़ा दिए। चोर गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके बारे में कुछ पता न चल सके। मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी प्रभारी नवदीप सिंह का कहना है कि चोर गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। यही वजह है कि चोरों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है लेकिन जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, गोदाम के प्रभारी जसप्रीत सिंह का कहना है कि वह रात को ताला लगाकर घर गया था। आज सुबह सात बजे जब वह गोदाम पहुंचा तो देखा कि शटर व ताला टूटा है। चोर गोदाम से करीब 1.38 लाख कैश व एलईडी व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। गोदाम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब है। गोदाम की जांच कर देखा जा रहा है कि कितना सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन