फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The younger brother killed the drunken elder brother in Dharuhera

बड़े भाई की शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने उठाया खौफनाक कदम, फैल गई सनसनी

Fri, 27 Jul 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारूहेड़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारूहेड़ा (हरियाणा) Updated Fri, 27 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
The younger brother killed the drunken elder brother in Dharuhera
सांकेतिक तस्वीर
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निखरी में बड़े भाई की शराब की लत से परेशान छोटे ने उसके सिर पर चारपाई के पाए से कई वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार को हुए झगड़े के बाद घायल को दिल्ली ले जाया गया। उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल अवस्था में लिए बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव निखरी निवासी सुखबीर सिंह अविवाहित था।
विज्ञापन


वह अपनी मां के पास रहता था। उसका छोटा भाई अमर सिंह भी उसके साथ स्थित मकान में परिवार सहित रहता था। पुलिस ने बताया बड़े भाई सुखबीर को शराब की लत थी। वह शराब पीकर अक्सर अमर सिंह से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी जब सुखबीर शराब पीकर आया तो छोटे भाई अमर सिंह के साथ झगड़ा हो गया। अमर सिंह ने उसको शराब पीकर नहीं आने की नसीहत दी। इसके बाद दोनों भाइयों में झगड़ा बढ़ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान गुस्से में आए अमर सिंह ने चारपाई का पाया निकालकर सुखबीर सिंह से मारपीट शुरू कर दी। सुखबीर सिंह के सिर में चोट लग गई। परिजनों ने घायल सुखबीर सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की जरूरत बताई। सूचना मिलने के बाद पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सुखबीर के बयान लिए। इसमें उसने अपने छोटे भाई अमर सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां गुरूवार दोपहर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  


सुखबीर द्वारा अधिक शराब पीने के कारण मंगलवार को दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में सुखबीर को चोट लगी थी। इसके बाद वीरवार को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई अमर सिंह के खिलाफ इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  जगदेव सिंह, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed