फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the two sides quarrel for funeral in rohtak of haryana

शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 02 Nov 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 02 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
the two sides quarrel for funeral in rohtak of haryana
मौके पर तैनात पुलिसकर्मी

हरियाणा के रोहतक में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। मामला रोहतक के तेज कॉलोनी का है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में विवादित जमीन पर ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


तेज कॉलोनी निवासी रिशु और नवीन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह परिवार के 60 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए अपने पुश्तैनी श्मशान घाट की जमीन पर शव लेकर पहुंचे । आरोप है कि जहां पर समाज के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया। यही नहीं उनके साथ मारपीट की और पथराव भी शुरू कर दिया । जिसमें आशीष, विजय को भी चोट लगी।

विज्ञापन

the two sides quarrel for funeral in rohtak of haryana
अंतिम संस्कार को लेकर हुआ बवाल

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि पिछले कई सालों से उक्त जमीन पर अपने परिवार के मरने वाले लोगो का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष के कमल का आरोप है कि जिस स्थान पर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, वह गली है। गली के बराबर में ही श्मशान घाट है जिसमें लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करते।  

उक्त जमीन को नगर निगम की जमीन होने का लोगों ने दावा किया। आरोप है कि उन्होंने शव के अंतिम संस्कार करने से मना किया तो उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। जिसमें सोनू ,अनिल को चोटे लगी है। दूसरे पक्ष पर पथराव करने का भी आरोप लगाया। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी  रोहतास और पुरानी सब्जी मंडी एसएचओ राजेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे । दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। एक पक्ष का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से ही गली में शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। बाद में पुलिस के समझाने पर किसी तरह लोग शांत हुए। अंत मे विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार हुआ।

तनाव की स्थिति को देखते भारी पुलिस फोर्स तैनात

the two sides quarrel for funeral in rohtak of haryana
बवाल के बाद तैनात पुलिस बल
विवादित जमीन पर शव के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियो के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला थाना पुलिस भी सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई।

कई साल से चला रहा विवाद
 तेज कॉलोनी में शव के अंतिम संस्कार को लेकर पिछले कई साल से विवाद चला रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि श्मशान घाट की दीवार को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत डीसी से लेकर सीएम तक से की गई थी मगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

धानक समाज के दो पक्षों के बीच शव के अंतिम संस्कार को लेकर मारपीट हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया है। जमीन श्मशान घाट की है या फिर नहीं प्रशासन इस पर फैसला करेगा। - डीएसपी रोहतास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed