दो बच्चों की मां से किया रेप, न्यूड फोटो अपलोड करने की दी धमकी
शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो बच्चों की विधवां मां के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
महिला कुछ दिनों तक चुप रही। उसके बावजूद आरोपी ने उसे धमकियां दी तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर समराला के गांव लक्खोवाल निवासी गुरप्रीत के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
किसी को बताने पर दी न्यूड फोटो अपलोड करने की धमकियां
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ रह रही थी। उसकी मुलाकात आरोपी के साथ 2012 में हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैक मेल किया और कई बार दुराचार किया।
पीड़ित ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि उसकी फोटो उसके पास है। अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
जांच अधिकारी राजवंतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।