प्रेमिका ने किया युवक का कत्ल, मौत के तीन महीने बाद केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धामोमाजरा के रहने वाले ड्राइवर जसपाल सिंह (35) के मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने ड्राइवर की प्रेमिका व अज्ञात व्यक्तियों को हत्या के आरोप में नामजद किया है।
फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जहरीली चीज खाने से जसपाल सिंह की लाश पुलिस को दीप नगर की रहने वाली उसकी बुजुर्ग प्रेमिका के घर से मिली थी।
त्रिपड़ी थाना इंचार्ज दविंदर प्रकाश ने बताया कि गांव धामोमाजरा का रहने वाला जसपाल सिंह ड्राइवरी करता था। बीते 26 सितंबर को उसकी लाश दीप नगर में रहने वाली उसकी प्रेमिका जसवीर कौर (50) के घर से मिली थी।
प्रेमिका के घर मिली थी लाश
जसपाल सिंह के जसवीर कौर से पिछले 10-12 साल से संबंध थे। करीब आठ महीने पहले उसकी शादी हो गई थी, लेकिन पत्नी से नहीं बनी और फिर तलाक भी हो गया था। तब से जसपाल सिंह ज्यादातर अपनी प्रेमिका के घर ही रहता था।
पहले पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 174 की कार्रवाई की थी। पुलिस का कहना था कि जसपाल सिंह ने खुद ही कोई जहरीली चीज खाई है।
हालांकि जसपाल सिंह के पिता दरबारा सिंह ने एसएसपी के पास दरख्वास्त दी, जिसमें उसने जसवीर कौर पर शक जताया है कि उसने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके बेटे को कोई जहरीली चीज खिलाकर कत्ल किया है।
इसके आधार पर पुलिस ने प्रेमिका जसवीर कौर व अज्ञात व्यक्तियों को कत्ल के आरोप में नामजद कर लिया है, लेकिन अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।