फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The crank of the girls grabbing at sunset looks awe

शाम ढलते ही लड़कियों पर दिखता है झपटने वाले सनकी का खौफ

Fri, 13 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 13 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The crank of the girls grabbing at sunset looks awe
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

कालका के अप्पर मोहल्ला में कुछ दिनों से अभिभावक अपने बच्चों को अकेले स्कूल, कॉलेज व ट्यूशन भेजने से डर रहे हैं। यहीं नहीं वह घर के लिए जरूरत का समान लाने के लिए भी घर से बच्चों को भेजने में कतराने लगे हैं। 

विज्ञापन


लोगों के डर का कारण कोई और नहीं एक अज्ञात सनकी व्यक्ति है, जो शाम ढलते ही घरों से निकलने वाली लड़कियों को पीछे की ओर से झपट पड़ता है। 

जैसे ही लड़की खुद को को संभालने के लिए बीचबचाव करती है तो यह सिरफिरा सनकी भाग जाता है। ऐसे तीन मामले कालका के अप्पर मोहल्ला की खलील गली में सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन

शाम के वक्त घरों से निकलने से कतरा रहे बच्चे

The crank of the girls grabbing at sunset looks awe
पु‌लिस - फोटो : file photo

नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर ये तीनों मामले हुए हैं। जिसमें यह सनकी लड़कियों पर पीछे की ओर से झपटता है और शोर मचने पर भाग जाता है। 

इस प्रकार के मामले आने के बाद अभिभावक व आस-पड़ोस के लोग डरे हुए हैं। हालात ये हैं कि शाम के वक्त खलील गली से अकेले में निकलने में इलाके की लड़कियां डर रही हैं। 

सूत्रों की मानें तो यह सनकी देखने में 35-40 वर्ष का है। बताया जा रहा है कि उसे नजर का चश्मा लगा है। लोगों का कहना है कि खलील गली में घात लगाकर इस सनकी को पकड़ा जा सकता है। 

इसके लिए लोगों ने पुलिस की मदद मांगी है। बता दें कि यह वही गली है जिसमें कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी थी। इसके बाद यह मामला अभी नहीं सुलझ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed