{"_id":"af57593438e510db604ec5d4212cb49c","slug":"thapar-university-engineering-student-turned-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थापर यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग स्टूडेंट निकला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थापर यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग स्टूडेंट निकला चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के न्यू सन्नी एनक्लेव में दो दिन पहले हुई लाखों रुपये की चोरी के केस को खरड़ पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बीरजोत सिंह (19) निवासी पुरानी सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ उसने बताया कि वह थापर यूनिवर्सिटी पटियाला से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री का रहा है। उसके पास से चोरी किए तीन लाख रुपये के गहने, कार और नगदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, इस संबंधी 19 जुलाई 2015 को मामला दर्ज हुआ था। न्यू सन्नी एनक्लेव खरड़ के मकान नंबर 726 निवसी रशमिंदर कौर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उस दिन शाम को साढ़े पांच बजे जब वह घर पर अकेली थी। तो आरोपी उनके घर में दाखिल हुआ। साथ ही युवक ने उसे डराना शुरू कर दिया। इसके बाद उससे 2500 रुपये ले गया। इसके अलावा गाड़ी की चाबी भी युवक ने उठा ली। साथ ही अलमारी में रखे गहने लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन
ऐसे दिया चोरी को अंजाम: आरोपी ने बताया कि उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए उसने दो तीन दिन पहले एरिया में रेकी की थी। इसके साथ ही ही घर में रहने वाले सारे मेंबरों की जानकारी जुटाई थी। 18 जुलाई को उसने उनके घर आकर जमीन ठेके पर लेने की बात चलाई थी। उन्होंने ठेका देने से मना कर दिया था। इसके बाद उसने 19 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था।