फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thailand court approved extradition of terrorist tara

आतंकी तारा को पंजाब लाने की तैयारी में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार/चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Thailand court approved extradition of terrorist tara

आतंकी जगतार सिंह तारा को थाईलैंड की कोर्ट से भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। काउंटर इंटेलिजेंस चीफ गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम तारा को लेकर जल्द ही पंजाब पहुंच जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तारा को पंजाब में 10 केसों में ट्रायल भुगतना होगा। तारा से पूछताछ के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी तारा के बारे में नवंबर में ही काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को पूरी पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी, जिसके बाद से टीम ने ग्राउंड वर्क शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारा के खिलाफ अलग से केस चलेगा

Thailand court approved extradition of terrorist tara

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह कत्ल केस के थाईलैंड में पकड़े गए अभियुक्त जगतार सिंह तारा पर अलग से सुनवाई चलेगी। बेअंत सिंह कत्ल केस में अन्य अभियुक्त दोषी पाए जा चुके हैं, लेकिन वर्ष 2004 में जेल से फरार होने के कारण तारा के खिलाफ सुनवाई नहीं हो सकी थी।

बेअंत सिंह कत्ल केस में चंडीगढ़ पुलिस की कहानी के मुताबिक जगतार सिंह तारा ने ही वह कार खरीदी थी, जिसमें सवार होकर आतंकियों ने सचिवालय के बाहर आत्मघाती हमला किया था।


इस हमले में बेअंत सिंह समेत अन्य की मौत हो गई थी। तारा के साथियों जगतार सिंह हवारा व परमजीत सिंह भ्योरा का केस लड़ने वाले एडवोकेट अमर सिंह चाहल के मुताबिक जगतार सिंह तारा के खिलाफ अब अलग से केस चलेगा। तारा बुड़ैल जेल में सुरंग बनाकर फरार होने के मामले में भी अभियुक्त है। इस मामले में भी उसके खिलाफ अलग से केस चलेगा।

चंडीगढ़ पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी

Thailand court approved extradition of terrorist tara

उध्‍ार बुड़ैल जेल ब्रेक मामले के आरोपी तारा को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि जगतार सिंह के भारत में आते ही चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट में लेने की कार्रवाई शुरू कर देगी।

इसके लिए एक टीम तैयार कर दी गई है। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे जेल ब्रेक मामले में विस्तार से पूछताछ करेगी। चंडीगढ़ आईजी आरपी उपाध्याय के अनुसार आरोपी जगतार सिंह उर्फ तारा चंडीगढ़ पुलिस का जेल ब्रेक मामले में आरोपी है।


आरपी उपाध्याय, आइजी चंडीगढ़ ने बताया ‌कि डीगढ़ पुलिस जेल ब्रेक आरोपी जगतार सिंह उर्फ तारा को रिमांड की तैयारी कर रही है। इसके लिए पंजाब पुलिस से बातचीत की जाएगी। पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को रिमांड में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed