फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Harwinder Rinda ordered to appear in NIA court

Panchkula News: एनआईए अदालत ने कहा- रिंदा पेश हो वरना भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी

Mon, 05 Dec 2022 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Dec 2022 01:09 AM IST
सार

आरोपी कथित तौर पर तेलंगाना के आदिलाबाद अपने इनोवा गाड़ी में विशेष रूप से डिजाइन कैविटी में छिपाकर हथियारों की खेप देने जा रहे थे। एनआईए ने दावा किया है कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की खातिर ड्रोन से रिंदा ने हथियारों की खेप भेजी थी।

विज्ञापन
Terrorist Harwinder Rinda ordered to appear in NIA court
हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में शनिवार को करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हथियारों की खेप मिलने के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष अदालत ने आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को 11 जनवरी तक पेश होने का निर्देश दिया। साथ कहा कि इस दौरान वह पेश नहीं हुआ तो उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


एनआईए के वकील ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा की पाकिस्तान में नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर रिंदा जिंदा है तो कहां है? इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। एनआईए गिरफ्तारी के प्रयास में लगातार जुटी है लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू की जाए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 11 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

 
एनआईए ने 31 अक्तूबर को चार्जशीट दायर की थी। इसमें रिंदा पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजी थी। पांच मई 2022 को फिरोजपुर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, अमनदीप सिंह उर्फ दीपा, परमिंदर सिंह उर्फ पिंडर और लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह के पास से तीन आईईडी, दो मैगजीन, एक पिस्टल, 31 कारतूस और 1.30 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी कथित तौर पर तेलंगाना के आदिलाबाद अपने इनोवा गाड़ी में विशेष रूप से डिजाइन कैविटी में छिपाकर हथियारों की खेप देने जा रहे थे। एनआईए ने दावा किया है कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की खातिर ड्रोन से रिंदा ने हथियारों की खेप भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed