{"_id":"3858442ca4f1950594e022d36370597c","slug":"terror-attack-hindu-leader-murder-at-fatehgarh-sahib-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर बस बंद करने की मांग करने वाले हिंदू नेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाहौर बस बंद करने की मांग करने वाले हिंदू नेता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब।
Updated Tue, 04 Aug 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद सदा-ए-सरहद बस को बंद करने वाले हिंदू संगठन के नेता की देर रात हत्या कर दी गई। मृतक मुनीष सूद बंटी अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रदेश प्रभारी थे।
विज्ञापन
सोमवार रात उनके सुरक्षा गार्ड सोमनाथ ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इसकी पुष्टि सूद के ड्राइवर ने की है। खून से सनी सूद की लाश सरहिंद कंडी के पास से मिली है।
विज्ञापन
मुनीष सूद के चालक ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। इस कारण सुरक्षागार्ड ने सूद पर कई गोलियां दाग दीं और और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना का पता लगते ही खन्ना के एसएसपी गुरप्रीत सिंह और डीएसपी दलजीत सिंह राणा पूरे पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन उन्होंने फिलहाल जांच के बाद ही कोई जानकारी देने की बात कही है।
चंडीगढ़ में हवारा से मुनीष की हुई थी हाथापाई
मुनीष सूद बंटी आतंकवादी विरोधी गतिविधियों से जुड़े थे। चंडीगढ़ में पेशी के दौरान मुनीष सूद की कुख्यात आतंकी जगतार सिंह हवारा से हाथापाई भी हो गई थी।
जान का खतरा जताने के बाद मुनीष सूद को चार सरकारी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए गए थे। गुरदासपुर में बीते 27 जुलाई को हुए आतंकी हमले के बाद सूद ने सदा-ए-सरहद बस को बंद करने का मांग की थी।