{"_id":"64f0af6b8eed6beae117c8c60b4d39c5","slug":"ten-year-old-child-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से वापस घर नहीं लौटा 10 साल का बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से वापस घर नहीं लौटा 10 साल का बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
मौली जागरां विकास नगर से सोमवार शाम 10 साल का एक बच्चा स्कूल से वापस घर नहीं लौटा। इसकी शिकायत बच्चे के मामा सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौली चौकी इंचार्च ने बताया कि बच्चे के मामा ने दी शिकायत में बताया कि उसका 10 साल का भांजा रणजीत पिछले दो साल से उनके साथ विकास नगर में रहता है।
सुरेंद्र ने बताया कि रणजीत विकास नगर के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में शाम की शिफ्ट में पढ़ता था। सोमवार को 1 बजे स्कूल गया।
उसके बाद शाम 5 बजे छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा। सुरेंद्र ने बताया कि बच्चे के माता पिता बिहार धनबाद में रहते हैं।
बच्चा वहां भी नहीं पहुंचा है। स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों का कहना कि रणजीत अपने गांव जाने की बात कर रहा था।