फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temple Priest Murdered in Kartarpur of Jalandhar

जालंधरः मंदिर में घुसकर पुजारी को तेजधार हथियारों से काट डाला, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 09 Apr 2019 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Temple Priest Murdered in Kartarpur of Jalandhar
मुख्य पुजारी बलबीर गिरि की फाइल फोटो
जालंधर के करतारपुर में सोमवार सुबह बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बलबीर गिरि की उनके ही भक्त ने हत्या कर दी। वारदात सुबह तीन बजे के आसपास की है। उस समय मुख्य पुजारी का परिवार हिसार गया था। हमले के बाद घायल बाबा को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लेकिन इससे पहले बाबा ने बता दिया कि उस पर उसके सेवादार विक्की ने ही हमला किया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दूसरी ओर घटना के बाद धर्मानुयायियों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। बाबा का परिवार भी हिसार से लौट आया है। सोमवार शाम को उनके शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया गया। किस विवाद के बाद सेवादार ने बाबा पर हमला किया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन



 

वारदात अलसुबह करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार अलसुबह बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा बलबीर गिरि के पास जम्मू और कश्मीर का रहने वाला विक्की रुका था। विक्की जालंधर में ही एक यूनिवर्सिटी में पढ़ता था, तभी से बलबीर गिरि का भक्त बना। सुबह अचानक बाबा की चीख सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। 

हमलावर मौके से फरार हो गया, लोगों ने आनन-फानन में खून से लथपथ बलवीर गिरी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाबा को मृत बता दिया। एसपी रविंदर पाल संधू ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या की सूचना मिली थी। 

इसके बाद वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाबा ने मरने से पहले विक्की के बारे में कहा था कि उसने ही हमला किया है। विक्की की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है। इलाके के विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह ने भी तत्काल पुलिस अधिकारियों को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed