{"_id":"87917107a0b7890a7def5d3d87ee43d7","slug":"temple-priest-hostage-in-robbery-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में ही पुजारी को बंधक बनाकर लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में ही पुजारी को बंधक बनाकर लूटने का प्रयास
अमर उजाला, मोरनी
Updated Fri, 27 Dec 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरला स्थित भगवान महावीर मंदिर मे बुधवार रात करीब दो बजे लुटेरों ने मंदिर के पुजारी बाल ब्रह्मचारी बाबा धनीरामानंद को बंधक बनाकर मंदिर में लूटपाट का प्रयास किया।
मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह, पंचकूला से पुलिस उपाधीक्षक विजेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी चंडीमंदिर अरविंद ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीन आफ क्राइम टीम ने भी सीआईए प्रभारी उमेद सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुजारी द्वारा मंदिर से जो पैसे गायब होने की आशंका जताई गई थी, वो करीब साढे़ चार हजार रुपये वहीं मंदिर में ही मिल गए। वहीं, उनकी जेब से निकाले गए तीन-चार सौ रुपये भी घटनास्थल पर ही मिल गए। पुलिस ने लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे शेरला हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा धनीरामानंद विश्राम कर रहे थे। तभी उन्हें मंदिर का दरवाजा तोड़ने का आहट हुआ।
मंदिर परिसर के कमरे का दरवाजा खोलने के बाद दो लुटेरों ने बाबा का गला दबाया और उनके मुंह पर मुक्के मारे। इसके बाद बाबा के हाथ-पैरों को वहां पडे़ कपड़ों से बांध दिया।
लुटेरों ने उनकी जेबों की तलाशी लेकर मंदिर की चाबियां निकाल ली और मंदिर के दोनों स्टोर रूम मेें घुसकर लोहे की पेटियों, ट्रंकों और आलमारी के ताले तोड़कर सामान खंगाला।
बाबा ने बताया कि भंडार घरों में तकरीबन छह हजार रुपये थे, जिनमें साढे़ चार हजार रुपये वहीं मिल गए। लुटेरों के जाने के करीब दो घंटे बाद पुजारी किसी तरह बंधन से मुक्त हुए और महावीर कल्याण ट्रस्ट के स्टोर कीपर के घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उधर, पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच में साइबर सेल की सहायता ली जाएगी। पहली नजर में इस मामले में किसी स्थानीय जानकार के शामिल होने का अंदेशा है।
ये केस अब तक अनसुलझे
बैहलों गांव के मां बडासन दुर्गा मंदिर में चोरो ने कुछ अर्सा पहले मां का छत्र चुरा लिया था, जिसकी कीमत 30-35 हजार के करीब थी।
इसके कुछ महीनों बाद ही इसी मंदिर का गुल्लक तोड़कर नगदी चोरी हो गई। इन केसों को पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है।