{"_id":"8886f4853e2630dd183287d7da152c33","slug":"teenager-girl-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप की डांट से आहत किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बाप की डांट से आहत किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-52 की टीन कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी बेबी ने माता-बाप की डांट के बाद बंद कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटना में बेबी 100 प्रतिशत झुलस गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस ने तत्काल बेबी को उपचार के लिए सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना सुबह 11 बजे की है।
विज्ञापन
किशोरी के भाई दिनेश ने बताया कि बेबी ने तब सुसाइड की कोशिश की जब घर पर कोई नहीं था। उसने बताया कि पिता हरिकेश ऑटो चलाते हैं। मां फूल बेचने का काम करती है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। नानी और मौसी पड़ोस में थी। दिनेश ने बताया की बेबी सेक्टर-45 स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। घर में कोई ऐसी बात नहीं हुई जिसकी वजह से उसने यह घातक कदम उठाया है।
विज्ञापन
पड़ोस के लाल बाबू ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे की है। हरिकेश के घर में अचानक धुआं निकलते देख लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने बताया कि कमरे में बेबी है। इस पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकला।
लेकिन बेबी गंभीर रूप से झुलस गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई और पुलिस ने बेबी को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने किशोरी के बयान दर्ज किए।
बयान में किशोरी ने बताया कि उसने यह कदम माता-पिता की डांट से आहत होकर उठाया था। वह इससे आगे कुछ और बता पाती कि उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि बेबी ने शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।