फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teenager girl commit suicide after rape

दर्दनाक: रेप के बाद फंदे पर झूल गई किशोरी

Fri, 17 Apr 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 17 Apr 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
teenager girl commit suicide after rape

रेप के बाद लोकलाज के डर से किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक वाकया हरियाणा में करनाल जिले के गांव जुंडला का है। प्रदेश में लगातार यह तीसरी घटना है जब रेप पीड़िता ने अपनी जान दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने कबूला है कि उसने किशोरी के साथ रेप किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव जुंडला में मां के साथ रहने वाली किशोरी (15) ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब पुलिस को बताया गया था कि युवक सन्नी उसे बार-बार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला। पुलिस के अनुसार, युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया था।

पूछताछ में आरोपी ने रेप का गुनाह कबूल किया

teenager girl commit suicide after rape

युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया था, उस वक्त किशोरी की मां मंडी में मजदूरी करने गई थी। अचानक किशोरी का चचेरा भाई घर आ गया।

आरोपी युवक सन्नी उसे धक्का देकर भाग निकला। जब किशोरी का चचेरा भाई यह खबर बुआ को देने पहुंचा तो किशोरी ने फंदा लगा लिया। जब किशोरी की मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर झूलते पाया। बताया जाता है कि किशोरी पहले स्कूल में पढ़ती थी, फिलहाल उसे पढ़ाई छोड़ दी थी।

सुल्तान सिंह, चौकी इंचार्ज, जुंडला ने बताया कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पूछताछ में आरोपी ने यह गुनाह कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। अदालत से आरोपी को रिमांड पर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed