फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teenager accused of raping young man overcomes

बहन से मिलाने की बात कह ले गया खेत में, कर दिया रेप

Sat, 07 Dec 2013 10:55 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 07 Dec 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager accused of raping young man overcomes
थाना बलौंगी पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सोलह वर्षीय एक किशोरी बाजार से सामान खरीदने गई थी।
विज्ञापन


बाजार में उसे जुझार नगर निवासी सुरजीत सिंह (22) मिला। जान पहचान का होने पर उसने किशोरी से कहा कि वह अपनी बहन को लेने गांव मलौया जा रहा है। वह भी साथ चले।
विज्ञापन


किशोरी उसकी बातों में आ गई और बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे मलौया ले जाने की बजाय गांव झामपुर ले गया, जहां सुनसान स्थान पर उससे दुराचार किया।

जब इस बात का पता पीड़िता के परिजनों को चला, तो बलौंगी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध दुराचार एवं चिल्ड्रन सैक्शूयल एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मैकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed