फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   teenage boy murdered his grand mother, incident happened at mansa

नाबालिग पोते ने कत्ल कर दी दादी, पुलिस जांच में सामने आई वजह

Sun, 25 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 25 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
teenage boy murdered his grand mother, incident happened at mansa
हत्या - फोटो : Demo Pic
नाबालिग पोते ने दोस्त के साथ मिलकर दादी का कत्ल कर दिया। पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाली वजह सामने आई। घटना पंजाब के मानसा की है। छह अगस्त की रात गांव अकलिया में महिला का शव उसके घर के आंगन से गली सड़ी हालत में मिला था। पहले माना जा रहा था कि घर में अकेली रहने वाली हरदेव कौर की मौत पंखा गिरने के कारण हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन मृतका के भाई जोरा सिंह के बयान पर पुलिस ने शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद शव को मेडिकल के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज भेजा गया तो पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


जमीन के लालच में किया दादी का कत्ल
गांव अकलिया निवासी महिला हरदेव कौर पत्नी स्व. निधान सिंह की घर में गली-सड़ी लाश मिली। जोगा पुलिस ने जोरा सिंह वासी अकलिया हाल वासी जीरकपुर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया था। नरिंदर पाल सिंह वर्डिंग कप्तान पुलिस मानसा, उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन जसमीत सिंह मानसा व थाना मुखी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि थानेदार गुरसेवक सिंह की टीम की ओर से गहराई से जांच के बाद पाया गया कि हरदेव कौर का कत्ल उसके नाबालिग पोते ने दोस्त के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक, पाइप, लोहा भी पुलिस के हाथ लग गया है। जांच में पता चला कि हरदेव कौर के पोते और उसके साथी संदीप सिंह शाहजहांपुर थाना रायकोट जिला लुधियाना ने जमीन के लालच में यह वारदात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed