फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher Sexual harassment with minor girl student after kidnapped

शर्मनाकः शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का किया अपहरण, गुरुग्राम ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 08 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 08 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher Sexual harassment with minor girl student after kidnapped
सांकेतिक तस्वीर

एक शिक्षक द्वारा छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है। यहां एक निजी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल का संस्कृत शिक्षक बहला-फुसलाकर गुरुग्राम ले गया। यहां उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर छात्रा ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


जाटूसाना पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ थाने में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को नाबालिग की काउंसिलिंग के साथ डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। जानकारी के अनुसार जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं की छात्रा है।

विज्ञापन

Teacher Sexual harassment with minor girl student after kidnapped
सांकेतिक तस्वीर

स्कूल का संस्कृत शिक्षक उसे बहला फुसलाकर 28 दिसंबर को घर से ले गया था। इस दौरान परिजनों ने शिक्षक पर शक जाहिर कर मामला दर्ज करा दिया था। चार जनवरी को नाबालिग ने पुलिस को फोन कर अपने आप के गुरुग्राम में होने की सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। 

यहां उसने मेडिकल कराने से इनकार करते हुए अपने परिजनों के पास जाने से भी मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को आशा किरण में छोड़ दिया। सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने नाबालिग की काउंसिलिंग की। इस पर बच्ची ने अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई। उसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
   
पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण व पोस्को के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  -जयभगवान, एसएचओ जाटूसाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed