{"_id":"5b6dc7484f1c1bac7d8b7726","slug":"teacher-ruthlessly-beaten-student-in-ambala-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी उठाने गए छात्र पर टीचर ने बरसाए मुक्के, नाक और मुंह से निकला खून, शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्सी उठाने गए छात्र पर टीचर ने बरसाए मुक्के, नाक और मुंह से निकला खून, शिक्षक सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित छात्र के परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार्ड महावीर जैन स्कूल में गुरूवार को कुर्सी उठाने गए आठवीं कक्षा के छात्र शावी गुप्ता की म्यूजिक के शिक्षक ने मुक्कों से धुनाई कर दी। इसके बाद छात्र के मुंह व नाक से खून बहने लगा और उसकी पीठ पर भी चोटें आईं। छात्र के पिता राजू गुप्ता ने बताया कि जब उनका बेटा घर पहुंचा तो उसके मुंह व नाक से थोड़ा-थोड़ा खून बह रहा था, जिसे देखते ही वह घबरा गए और बेटे से इसके बारे में पूछा तो शावी ने पूरी घटना बताई।
स्कूल में म्यूजिक का क्लास नीचे दरी पर बैठकर लगाई जाती है। राजू ने बताया कि बेटा जब म्यूजिक विषय की कक्षा लगा रहा था तो उस समय वह दरी पर बैठने के स्थान पर कुर्सी लेने के लिए कक्षा से बाहर चला गया। जैसे ही शिक्षक ने छात्र को कक्षा के बाहर कुर्सी उठाते हुए देखा तो उसे बाहर से ही मुक्कों के साथ बेरहमी से पिटाई करते हुए कक्षा तक ले गया। वह यहां भी नहीं रुका और कक्षा में भी पिटाई जारी रखी।
इतने में छात्र की हालत गंभीर हो गई थी और उसके नाक व मुंह से खून निकलने लगा था। कक्षा खत्म होते ही उसे घर भेज दिया गया। लेकिन, स्कूल खत्म होने तक इस बारे में प्रिंसिपल को भी जानकारी नहीं पहुंची। इसके पश्चात पहले तो उन्होंने सिविल अस्पताल में अपने बेटे का मेडिकल करवाया और उसके बाद उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने बताया कि जब इस बारे में शिक्षक सुरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्र कक्षा में शरारत कर रहा था और दरी पर बैठने की जगह कुर्सी पर बैठने की जिद कर रहा था।
विज्ञापन
वह समझाने के बाद भी कुर्सी लेने कक्षा से बाहर निकल गया। इतना देखने पर शिक्षक सुरेंद्र को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्र की पिटाई कर दी। रात के समय मामले का पता लगने के बाद दो शिक्षकों को छात्र के घर भेजा गया और सुबह शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए कमेटी बैठाकर निर्णय लिया जाएगा।
मामले का पता लगते ही छात्र के घर भेजे शिक्षक
प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में रात को पता लगा था, जिसके तुरंत बाद दो शिक्षकों को छात्र के घर भेजा और बातचीत करने के लिए कहा। इसके पश्चात परिजनों को स्कूल में अगली सुबह आठ बजे बुलाया गया था, लेकिन इसके पश्चात भी वह सुबह स्कूल नहीं आए। लेकिन जब वह स्कूल में पहुंचे तो छात्र के परिवार वालों के साथ अन्य 20 से 22 लोग वहां पर आए। प्रिंसिपल से बातचीत करते हुए म्यूजिक शिक्षक सुरेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पिछले 35 सालों से शिक्षा क्षेत्र में सुरेंद्र, सात साल से शावी भी इसी स्कूल में
जानकारी के अनुसार शिक्षक सुरेंद्र लगभग 35 सालों से शिक्षण क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वहीं केवल लार्ड महावीर जैन स्कूल में ही नौ सालों से म्यूजिक विषय की शिक्षा विद्यार्थियों को दे रहे हैं। छात्र शावी गुप्ता व उनका भाई दोनों ही पिछले सात साल से इसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
डर के मारे छात्र ने स्कूल न जाने की लगाई गुहार
छात्र की माता नीतू गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे की शिक्षक द्वारा इतनी बेहरमी से पिटाई की गई कि वह अब डर के मारे स्कूल न जाने की बात कर रहा है। कहता है कि अगर वह दोबारा से स्कूल गया तो शिक्षक फिर से पिटाई करेंगे। वहीं पीठ में भी अधिक चोट आने के कारण वह रातभर सो नहीं पाया है और न ही कुछ खा पा रहा है। इसके बाद उसे शिक्षक के द्वारा दोबारा न मारने की सांत्वना देकर स्कूल जाने के लिए तैयार किया।
मेरे पास वीरवार शाम को बच्चे के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जब मामले पर कार्रवाई करने लगे तो बच्चे के परिजनों ने कार्रवाई न करने के लिए कहा।-विजय कुमार, एसएचओ, कैंट थाना।