फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher ruthlessly beaten Four-year-old innocent child in chandigarh

चार साल के मासूम बच्चे की टीचर ने की बेरहमी से पिटाई, हालत देख मां-बाप के उड़ गए होश

Sun, 02 Sep 2018 04:29 PM IST
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Sep 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
teacher ruthlessly beaten Four-year-old innocent child in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
तीन साल के मासूम बच्चे को टीचर ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर जगह जगह चोट के निशान हैं। घटना 31 अगस्त की है। पैरेंट्स के मुताबिक पिटाई के बाद से बच्चा सदमे में है। बापूधाम कालोनी निवासी मनव्वर हुसैन ने बताया कि उनका चार साल का बेटा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (टिंबल मार्केट) के प्री नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल से जब बच्चा घर आया तो उसके गाल पर तमाचे के नीले निशान देख वह हैरान रह गए। 
विज्ञापन


बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसकी टीचर ने उसे बहुत पीटा है। बच्चे के सारे शरीर पर नीले निशान थे। शनिवार को मनव्वर अपनी मां शमीमा के साथ स्कूल में शिकायत करने पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के बापूधाम कालोनी के अध्यक्ष दिनेश दलेरे व संगठन प्रभारी विक्रम सिंह पुंडीर भी थे। उन्होंने प्रिंसिपल वीना कपूर को इसकी शिकायत दी। संगठन प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्रिंसिपल एवं जिला नोडल अधिकारी सुखराज संधू ने कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया है।
विज्ञापन


शमीमा ने बताया कि बच्चे को दो दिन पहले भी पीटा गया था। वह स्कूल जाने से डर रहा था। हमने जैसे तैसे समझाकर उसे स्कूल भेज दिया। शुक्रवार को फिर उसे पीटा गया, जिसके बाद से वह सदमे में है। बापूधाम कालोनी के आप अध्यक्ष दिनेश ने कहा कि इस तरह एक मासूम की पिटाई करना इंसानियत के खिलाफ है। परिवार ने इस शिक्षिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि इस तरह की कोई घटना हुई है तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  मैं आज ही इस मामले की जांच डायरेक्टर एजूकेशन को मार्क कर रहा हूं। मंगलवार को इस मामले पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। 
बीएल शर्मा, शिक्षा सचिव यूटी 

जिला शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल ने साधी चुप्पी
 जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर एवं स्कूल प्रिंसिपल वीना कपूर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed