{"_id":"6655b2fd6d3953cba905c23b","slug":"teacher-misdeed-with-girl-student-in-jalandhar-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: कैंटीन में बुलाता था, फिर आंखों पर पट्टी बांध कर मेरे साथ... मासूम ने बताई टीचर की काली करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: कैंटीन में बुलाता था, फिर आंखों पर पट्टी बांध कर मेरे साथ... मासूम ने बताई टीचर की काली करतूत
Tue, 28 May 2024 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 04:04 PM IST
सार
बच्ची की मां लोगों के घरों में काम करती है। आरोपी एक साल से छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। स्कूल में छुट्टियां पड़ी तो बच्ची अपनी चाची के पास गई। वहीं जाकर उसने अपनी आपबीती चाची को बताई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जालंधर के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छुट्टियां होने पर बच्ची ने पियानो टीचर की करतूत अपनी चाची को बताई। पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी टोबियस थापर पर धारा 376 ए, बी व 506 के अलावा 4, 6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत एफआईआर दर्ज की है। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह लोगों के घरों में काम करती है। उसकी बच्ची छुट्टियां होने के कारण अपनी चाची के पास रहती है। बच्ची ने अपनी चाची को बताया कि उसके स्कूल में एक अध्यापक पिछले एक वर्ष से उसका यौन शोषण करता आ रहा है।
बच्ची ने बताया कि अध्यापक उसे रोजाना पुरानी कैंटीन में बुला कर अंदर से दरवाजा बंद कर देता था और फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा है। इसके साथ ही अध्यापक द्वारा बच्ची को घर में बताने को लेकर धमकियां देता था कि अगर उसने इस संबंध में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा।