{"_id":"56e7c9054f1c1b29198b4643","slug":"teacher-audio-viral-teacher-porn-talk-teacher-talk-to-girl-student-bhiwani-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की अश्लील बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की अश्लील बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी।
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : demo
भिवानी के नजदीकी गांव हालुवास में शिक्षक की अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर हंगामा हुआ। ऑडियो में शिक्षक एक छात्रा से बातचीत कर रहा है। बातचीत में तीन अन्य शिक्षकों और कुछ छात्राओं के भी नाम आए है।
ऑडियो करीब दो साल पुराना मगर अब वायरल होने से हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षक की धुनाई कर दी। मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच के आदेश हुए।
हालुवास गांव में रविवार को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई। जिसमें गांव के ही सरकारी स्कूल का एक शिक्षक एक छात्रा से अश्लील बातचीत कर रहा है। बातचीत में तीन अन्य शिक्षकों और कुछ छात्राओं के नाम भी आए है। प्राथमिक जांच में सामने आया जिन छात्राओं के नाम लिए गए है, वे दो साल पहले ही स्कूल से पासआउट हो चुकी है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल होने से ग्रामीण भी तैश में आ गए। सोमवार सुबह जब एक आरोपी शिक्षक स्कूल पहुंचा तो ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक की धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने सभी स्कूल स्टाफ सदस्यों को बाहर निकालकर स्कूल का गेट बंद कर दिया। जिस कारण काफी हंगामा हुआ। बाद में बच्चों की परीक्षा को देखते हुए सरपंच ने गुस्साए युवकों को घर भेजा। मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचा और मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। मामले में किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
वर्जन:::
मामला पुराना है और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए है। जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
रामधारी, हेड मास्टर, गवर्नमेंट स्कूल, हालुवास
वर्जन:::
मामला दो-तीन साल पुराना है। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को की गई है। मामला संदिग्ध है। जांच कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। गांव के कुछ युवा सुबह स्कूल गए थे मगर बच्चों की परीक्षा को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया था।
हरीश कुमार, सरपंच