{"_id":"dc8f27aec19d73898ff635c229818afc","slug":"taxi-driver-dead-body-found-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में टैक्सी ड्राइवर का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में टैक्सी ड्राइवर का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में वीरवार सुबह समाधि गेट की पार्किंग में खड़ी टैक्सी में ड्राइवर का शव संदिग्ध हालात में मिला। टैक्सी ड्राइवर की पहचान समाधि गेट निवासी मुकेश (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शाम को मुकेश का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह बताया कि मुकेश समाधि गेट मोहल्ले के रहने वाले दिलबाग सिंह की शिफ्ट डिजाइयर गाड़ी चलाता था। बुधवार शाम को पहले 6 बजे अपनी सवारी छोड़ने के बाद मुकेश घर आ गया था।
विज्ञापन
उसके बाद फिर कहीं चला गया। लेकिन वह रात को वापस घर नहीं आया। उसके बाद दिलबाग सिंह उसको सारी रात फोन करता रहा। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह छह बजे जब दूसरी जगह यहां पर टैक्सी भेजने थी उनके फोन दिलबाग सिंह को आने लगे तो उन्होंने फिर खुद पार्किंग स्थल पर जाकर देखा तो उनकी गाड़ी वहीं खड़ी थी।
विज्ञापन
मुकेश गाड़ी के अंदर था। जैसे ही दिलबाग को उठाना चाहा वह उठ नहीं पाया। संभावना है कि उसकी रात को ही टैक्सी में बैठे बैठे मौत हो गई।
दिलबाग ने मुकेश के परिजनों को बुलाने के साथ इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभार का कहना विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।