{"_id":"999791b6e278549451e095262cb4d9be","slug":"swindle-of-15-thousand-for-greed-of-1-5-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख के लालच में गंवा दिए 15 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ लाख के लालच में गंवा दिए 15 हजार
ब्यूरो/अमरउजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
Updated Fri, 04 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
लालच बुरी बला है यह कहावत डेराबस्सी में उस समय सच साबित हुई, जब बैंक में रुपये जमा करवाने गए एक व्यक्ति को दो लोगों ने ठग किया। दरअसल, दो व्यक्तियों ने पीड़ित को डेढ़ लाख रुपये देने का लालच देकर 15 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद दोनों ठग पीड़ित व्यक्ति को कागजों का बंडल थमाकर भाग गए।
विज्ञापन
इस संबंध में रवि निवासी रोहणी मोहल्ला, अनाज मंडी डेराबस्सी ने बताया कि वह डेराबस्सी में गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है। सोमवार को वह यूपी स्थित अपने घर पैसे भेजने के लिए स्थानीय बैंक में 15 हजार रुपये जमा करवाने गया। जब वह फार्म भर रहा था तो इस दौरान उसके पास एक व्यक्ति और पैसे जमा करवाने के लिए फार्म भरने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद एक व्यक्ति और आ गया। एक ठग ने रवि से बताया कि जहां वह नौकरी करता है मालिक उसे वेतन नहीं दे रहा था। इस कारण वह वहां से डेढ़ लाख रुपये चोरी करके ले आया है। उसने एक रुमाल दिखाते हुए कहा कि इसमें डेढ़ लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
रवि के साथ खड़े एक व्यक्ति ने उससे कहा कि पहले पैसे दिखा। इस पर उसने रुमाल को थोड़ा खोलकर दिखाया तो ऊपर पांच सौ का नोट दिखाई दे रहा था। इसके बाद वह व्यक्ति रवि को भी अपने साथ बाहर ले आया कि वह दोनों मिलकर यह पैसे ले लेते हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा कि बाहर आकर उसने उसकी जेब से पंद्रह हजार रुपये और उसने अपनी जेब से दस हजार रुपये देकर पैसों से भरा रुमाल ले लिया।
रुमाल उसको देने के बाद दोनों फरार हो गए। जब पीड़ित ने रुमाल खोलकर तो देखा ऊपर सिर्फ एक पांच सौ का नोट लगा था। नीचे कागज लगा कर गड्डी बनाई गई थी। बता दें कि सरकारी बैंकों के बाहर भोले-भाले लोगों को ठगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।