{"_id":"3823407f81e67521ad4d48e8d02e5ac9","slug":"swindle-of-1-18-lakhs-in-name-of-loan-sanction-of-3-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने का झांसा देकर 1.18 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन दिलाने का झांसा देकर 1.18 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने किशनगढ़ निवासी एक व्यक्ति से 1.18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर ठगी करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशनगढ़ निवासी मुके श शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे तीन लाख रुपये की जरूरत थी और वह लोन लेना चाहता था। पिछले साल नवंबर में उसकी मुलाकात नितिन वर्मा और रंजीत वर्मा से हुई। दोनों ने उसे तीन लाख रुपये लोन दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
रंजीत ने मुकेश से कहा कि पहले आपको 18 हजार रुपये देने होंगे। उसके बाद आपका ईएमआई कार्ड बनेगा और सारे दस्तावेज लगेंगे। मुकेश ने नवंबर में 18 हजार रुपये का चेक उसे भेजा। उसके बाद रंजीत का फोन आया कि आपकी फाइल भेज दी गई है लेकिन आपके दस प्वाइंट कम हैं। इसलिए आप 30 हजार रुपये का एक चेक और दो। मुकेश ने 30 हजार का चेक दे दिया।
विज्ञापन
रंजीत और नितिन ने कहा था कि ये पैसे आपको लोन की रकम के साथ मिल जाएंगे। इसके बाद भी जालसाजों ने कहा कि आपकी इंश्योरेंस की वजह से काम फंसा हुआ है और तीस हजार रुपये का एक चेक दे दो तो इंश्योरेंस भी हो जाएगी और ये पैसा भी लोन के साथ ही मिल जाएगा।
मुकेश ने एक और 30 हजार रुपये का चेक दे दिया। उसके बाद भी ठगों ने उससे अलग-अलग बहाने बनाकर 20-20 हजार रुपये के दो बार चेक लिए। इन सब चीजों में दो महीने का वक्त लग गया। जब काफी समय बाद भी मुकेश को लोन नहीं मिला तो उसे एहसास हो गया कि उससे ठगी हो गई है। उसके बाद मुकेश ने रंजीत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पीड़ित को आरोपी का कोई पता भी मालूम नहीं है।