{"_id":"ed414ba2158815a41af9eb959c8dc15e","slug":"swindle-30-million-in-name-of-abroad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 02 Dec 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ एनआरआई बठिंडा थाना ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पैसे ऐंठने वालों में एक महिला सहित तीन एनआरआई भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एनआरआई थाना के अधिकारी ने बताया कि बठिंडा जिले के जजल गांव निवासी भूपिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वे 2010 में वर्क परमिट पर इंग्लैंड गए थे। उनका वीजा 2013 में समाप्त होने वाला था।
विज्ञापन
इस कारण उन्होंने वहां की पीआर (परमानेंट रेजिडेंस) लेने के लिए इंग्लैंड में रह रहीं रामा ठाकुर और उनके पति केतन से संपर्क किया। दोनों ने उन्हें इंग्लैड में रह रहे बिक्रम लगोत्रा से मिलवाया। बिक्रम ने उन्हें इंग्लैंड की पीआर दिलाने का आश्वासन देकर उनसे सात लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूपिंदर सिंह वीजा समाप्त होने के बाद 2013 के अंत में वापस लौट आए। इसके बाद बिक्रम और रामा ठाकुर ने उनका संपर्क दिल्ली में रह रहे अमृतसर निवासी दलजीत सिंह और बिक्रम की मां प्रवीन कुमारी से करवाया। भारत में भी आरोपियों ने भूपिंदर सिंह को इंग्लैंड भेजने और वहां की पीआर दिलाने का झांसा देकर पांचों आरोपियों ने उनसे कई खातों में 23 लाख रुपये डलवा लिए।
पुलिस के अनुसार अब तक न तो भूपिंदर सिंह को आरोपियों ने इंग्लैंड बुलाया और न ही उसके पैसे वापस किए। थाना एनआरआई बठिंडा पुलिस ने भूपिंदर सिंह की शिकायत पर बिक्रम लगोत्रा, रामा ठाकुर, उसके पति केतन निवासी लंदन और बिक्रम की मां प्रवीन कुमार निवासी गोल्डन एवेन्यू अमृतसर और दलजीत सिंह निवासी टैगोर गार्डन दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।