{"_id":"586d189a4f1c1b943a1599ba","slug":"swift-car-robbed-by-three-boys-on-gun-point-at-zirakpur-of-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 युवक गन प्वाइंट पर लूट ले गए स्विफ्ट कार, युवक को फेंक गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 युवक गन प्वाइंट पर लूट ले गए स्विफ्ट कार, युवक को फेंक गए
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
firing
तीन युवक बंदूक की नोक पर नौजवान से उसके समेत स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गए। उसके बाद उन्होंने युवक को सुनसान जगह फेंक दिया। घटना जीरकपुर की है।
जीरकपुर स्थित सेठी ढाबा के बाहर अज्ञात युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाकर एक नौजवान से स्विफ्ट कार छीनने का मामला सामने आया है। आरोपी कार मालिक को अगवा करके साथ ही ले गए और सूनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए।
दूसरी ओर, मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को मिली तो डीएसपी परविंदर सिंह एवं क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी, मोहाली के इंचार्ज अतुल सोनी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और अलग-अलग टीमें बनाकर शहर में नाकाबंदी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Videos
पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में ये सब बताया
Firing
शिकायतकर्ता दीपइंद्र सिंह निवासी सावित्री ग्रीन, वीआईपी रोड(जीरकपुर) ने बताया कि मंगलवार रात वह चंडीगढ़ अपने दोस्तों से मिलने गया था, जहां से वापस आते समय रात करीब 1 बजे उसने फ्लाईओवर से नीचे सेठी ढाबे के पास पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान, तीन युवक जबरदस्ती पकड़कर उसे कार के अंदर ले गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी और चुप बैठने के लिए कहा। आरोपी उसको अगवाकर वीआईपी रोड की तरफ ले गए और गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर पहुंचने के बाद उससे मारपीट की और सूनसान जगह पर फेंककर वापस वीआईपी रोड की तरफ फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों की उम्र 25 से 28 वर्ष के करीब थी।
तीनों आपस में पंजाबी में बातचीत करके योजनाएं बना रहे थे। इनमें से एक के पास पिस्तौल थी। मामले की सूचना पाकर डीएसपी परविंदर सिंह हीर एवं सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आरोपियों की तलाश के लिए देर तक नाकाबंदी की, पर कोई सुराग नहीं मिला। डीएसपी परविंदर सिंह ने कहा कि दीपइंद्र सिंह की शिकायत पर 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके अलग-अलग टीमें उनकी तलाश में जुट गयी है।