{"_id":"5a3161904f1c1bb34a8b5f8f","slug":"swift-car-hit-12-people-on-morinda-kharar-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट ने मचाया कहर, हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहे 12 लोगों को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विफ्ट ने मचाया कहर, हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहे 12 लोगों को रौंदा
अमित शर्मा/अमर उजाला, खरड़(पंजाब)
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kharar Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़-मोरिंडा हाईवे पर बुधवार सुबह गांव मांमूपुर के पास सड़क किनारे खड़े 12 वेटरों को तेज रफ्तार स्विफ्ट ने रौंद डाला। सभी घायलों को हाईवे पुलिस की गाड़ी में खरड़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां से गंभीर जख्मी छह वेटरों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार के नंबर की पहचान हो गई है। यह कुरुक्षेत्र का है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दंड संहिता की धारा 279, 337, 398 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण धुंध या चालक की आंख लगनी हो सकती है।
बस खराब न होती तो न होता हादसा
जानकारी के अनुसार, धनास (चंडीगढ़) निवासी कैटरिंग ठेकेदार नारायण कुमार लुधियाना में एक विवाह समारोह के लिए धनास से 40 वेटरों को लेकर गया था। देर रात सभी वेटर एक प्राइवेट बस में लुधियाना से चंडीगढ़ वापस आ रहे थे। गांव मांमूपुर के पास इनकी बस का टायर पंक्चर हो गया, ठेकेदार ने दूसरी बस लाने के लिए चंडीगढ़ फोन कर दिया। इसी बीच कुछ वेटर बस से उतरकर करीब 100 मीटर आगे जाकर चंडीगढ़ से आने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मोरिंडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े सभी वेटरों को रौंद दिया।

कार चालक भागा, टूटी नंबर प्लेट से हुई कार की पहचान
Kharar Accident
- फोटो : अमर उजाला
कार चालक भागा, टूटी नंबर प्लेट से हुई कार की पहचान
यह हादसा बुधवार सुबह पड़ी धुंध के कारण या फिर कार चालक को नींद आने के कारण हुई। कार की चपेट में आकर 12 वेटर गंभीर जख्मी हो गए। इस दुर्घटना में कार का बंपर, बोनट व अगला शीशा भी टूट गया, लेकिन चालक कार समेत घटनास्थल से फरार हो गया। मौके से कार की टूटी हुई नंबर प्लेट बरामद हुई है। जांच में पता चला कि कार की रजिस्ट्रेशन 9 महीने पहले कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में हुई है।
सभी घायल हिमाचल के विभिन्न जिलों के
कार का मालिक रोशन लाल है। कार की चपेट में आकर हुए घायल सभी वेटर हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों के हैं। इनमें से काका सिंह, विक्की, राकेश, सोनू, अंग्रेज सिंह, बंटी के सिर, मुंह पर गहरी चोटें आई हैं। इनकी बांहों और टांगो में कई जगहों पर फैक्चर है। इन सभी को खरड़ अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य छह वेटर राजेश, सन्नी, राकेश, विपिन, महिंदर और शाम लाल सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती हैं।