{"_id":"619b9fcfb8d65a177c225c15","slug":"suspicious-people-seen-near-indo-pakistan-border-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दिखे संदिग्ध: भारत-पाक सीमा के करीब दिखी टॉर्च की रोशनी, कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से भी तलाशी ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में दिखे संदिग्ध: भारत-पाक सीमा के करीब दिखी टॉर्च की रोशनी, कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से भी तलाशी ली
Mon, 22 Nov 2021 08:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:01 PM IST
सार
पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक दो संदिग्धों के देखे जाने की सूचना है। ग्रामीणों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। ड्रोन से भी इलाके में निगरानी की गई। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
पठानकोट में बढ़ाई की सुरक्षा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में रविवार रात दो संदिग्ध लोग देखे जाने के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस, सेना और बीएसएफ के जवानों ने रविवार पूरी रात और सोमवार दोपहर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
जवानों ने ड्रोन से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र, जंगल और खेतों में संदिग्ध लोगों की तलाश की। हालांकि, पुलिस को इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला। दरअसल, रविवार देर रात भारत-पाक सीमा से महज डेढ़ किमी दूर स्थित गांव बड़माल जट्टां के लोगों ने खेतों के पास दो संदिग्ध लोगों को देखा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब: पठानकोट छावनी पर ग्रेनेड हमला, पूरे जिले में अलर्ट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
बताया गया कि दो अज्ञात लोग हाथों में टॉर्च लेकर बार-बार लाइट जला और बुझा रहे थे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह और डीएसपी ग्रामीण जगदीश राज ने पुलिस पार्टी और बीएसएफ जवानों के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
यह ऑपरेशन सोमवार दोपहर बाद तक जारी रहा। दिन के समय बीएसएफ ने ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी की। डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह ने बताया कि लोगों ने सूचना दी थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डीएसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला लेकिन एहतियातन तौर पर सर्च ऑपरेशन दोबारा चलाया जाएगा।