सिरसा एयरबेस में घुसने की कोशिश, संदिग्ध दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के 16 दिन बाद सिरसा एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशि करते एक संदिग्ध को दबोचा गया है। इसे स्टेशन से सटे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने उसे दबोचकर एयरबेस की आंतरिक सुरक्षा में तैनात स्पेशल कमांडो के हवाले कर दिया। इसके बाद एयरफोर्स अधिकारियों ने संदिग्ध शख्स से पूछताछ शुरू कर दी।
केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और दोपहर से लेकर रात तक कड़ी पूछताछ की। जानकारी के अनुसार एयरफोर्स के महत्वपूर्ण सिरसा एयरबेस का काफी बड़ा हिस्सा गांव झोपड़ा से सटा हुआ है। सुबह ढाणी झोपड़ा निवासी किसान भागीरथ को खेतों में एक युवक दिखा। भागीरथ काफी देर तक उक्त युवक की हरकतों पर नजर रखता रहा।
युवक की हरकतें संदिग्ध लगने पर उसने इसकी जानकारी अपने साथी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों देखा की उक्त युवक एयरबेस के अंदर घुसने की फिराक में है तो उन्होंने पास जाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे पकड़कर एयरफोर्स स्टेशन ले गए। यहां उन्होंने अंदर तैनात कमांडो दस्ते को सारी बात बताई।
वायुसेना अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी कर रहे पूछताछ
कमांडो ने उसे हिरासत में लिया और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स के अधिकारियों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध शख्स की सूचना मिलने पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और संदिग्ध से रात तक पूछताछ की।
नाम है शाजिद अली, रहता है बंगलादेश सीमा पर
सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में संदिग्ध युवक ने बताया कि उसका नाम साजिद अली है और वह बंगलादेश सीमा से सटे मालदा क्षेत्र में रहता है। साजिद अली कई भाषा बोल सकता है।
सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल एजेंसी से साजिद अली के बारे में जानकारी एकत्रित करके जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। साजिद अपने नाम बदलता रहता है। सूत्रों का कहना है कि साजिद के बारे में सारी सूचनाएं जुटाने के बाद ही इसे सिरसा पुलिस के हवाले किया जाएगा।